उत्तराखंडहेल्थ

Uttarakhand News.. अब PHC में भी मिलेगा आयुष्मान का लाभ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा के मद्देनजर प्रदेश के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सूचीबद्ध करेगा।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने प्राधिकरण के अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक ली। कहा कि कई राज्यों में प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध किया गया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी इसकी मांग उठती रही है।

बताया गया कि प्रदेश में कुल 614 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। वहीं 83 सीएचसी में से 59 आयुष्मान के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। जबकि 24 शेष हैं। उन्होंने सभी पीएचसी व शेष सीएचसी की सूचीबद्धता के निर्देश दिए। कहा कि केंद्रों को सूचीबद्धता के लिए जो भी प्रशिक्षण दिया जाना है उसे यथा समय पूर्ण करें।

ad12

जनपदों में पीएचसी की संख्या
जनपद         पीएचसी
अल्मोड़ा          65
बागेश्वर            29
चमोली            39
चंपावत           18
देहरादून          62
हरिद्वार            40
नैनीताल            51
पौड़ी गढ़वाल     93
पिथोरागढ़         53
रूद्रप्रयाग         38
टिहरी              54
उधम सिंह नगर 40
उत्तरकाशी        32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *