उत्तराखंडसंपादकीय

कमिश्नर और आईजी ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा|

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Char Dham Yatra 2025 :  ऋषिकेश। आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय और आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने ट्रांजिस्ट कैम्प में चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए सुविधा बनाने के निर्देश दिए।

आयुक्त गढवाल मंडल ने ट्रांजिस्ट कैंप में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्थाओं को देखा। बताया कि चारधाम पर संख्या का कोई प्रतिबन्ध नही हैं, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में धाम से 48 घंटे पहले ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। धर्मशाओं में सूचना मिल रही है मोबाइल टीम रजिस्ट्रेशन कर रही हैं। यही प्रयास है तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर अनिवार्य है।

इस दौरान आयुक्त गढवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य जांच आदि की समुचित व्यवस्थाएं बनाने को भी कहा।

ad12

इस दौरान डीएम सविन बसंल, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी अजय सिंह, सीडीओ अभिनव शाह, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसपी सदर जया बलूनी,एसडीएम योगेश मेहरा, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, डीडीओ सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *