Uttarakhand…17 श्रमिक निकाले गए, 05 की तलाश जारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Mana Avalanche Incident Update: उत्तराखंड के चमोली जनपद स्थित माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों को शनिवार सुबह रेस्क्यू किया गया। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक कुल 50 श्रमिकों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं इस रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और ज्योतिर्मठ में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी की।

शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने आला अधिकारियों के साथ रेस्क्यू अभियान को लेकर चर्चा की। बताया कि राहत और बचाव दलों ने सराहनीय कार्य करते हुए। अब तक 50 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। हिमस्खलन में फंसे 05 और श्रमिकों की खोजबीन के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फोन पर रेस्क्यू अभियान का अपडेट लिया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए चिंतित हैं, नियमित अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री का आभार जताया।

ad12


मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 05 कंटेनरों को ट्रेस कर श्रमिकों को सुरक्षित निकालने में राहत और बचाव दलों को सफलता मिली है। अत्यधिक बर्फ होने के कारण 03 कंटेनर ट्रेस नहीं हो पा रहे हैं। आर्मी, आईटीबीपी द्वारा इन कंटेनरों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। कंटेनरों की तलाश के लिए आर्मी के स्निफर डॉग भी लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *