Delhi विधानसभा भंग|Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
दिल्ली से खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की विधानसभा को भंग कर दिया है। एलजी कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा 70 में से 48 सीटें जीतकर विजयी हुई है।

Delhi Politics Live Updates News: राजधानी दिल्ली में भाजपा का 26 साल का वनवास समाप्त हो चुका है। प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने राजधानी में वापसी की है। बीते 10 साल से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का किला ढह गया। भाजपा को इस चुनाव में 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत थी। अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है