Delhi Election Exit Poll 2025|27 साल बाद BJP को सत्ता या ” आप ” बनायेगी सरकार| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-दिल्ली-Delhi Election Exit Poll 2025|27 साल बाद भाजपा को मिली सत्ता या आप बनायेगी सरकार| Click कर पढ़िये पूरी News|


दिल्ली चुनावों के नतीजों को लेकर कयासों व अटकलों का बाजार गर्म हो रहा है। तमाम प्रकार के दावे किये जा रहे हैं। भाजपा के बहुमत हासिल करने का अनुमान भी हैं तो आप के भी बहुमत प्राप्त करने का दावा हो रहा है। एग्जिट पोल के तमाम सर्वें कई प्रकार के दावे कर रहे हैं। कुल 11 एग्जिट पोल में से 9 भाजपा के बहुमत हासिल करने की बात कर रहे हैं। आइये, मतदान के बाद जानते हैं क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स के दावे। Delhi Election Exit Poll 2025

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम को वोटिंग खत्म होने के बाद 11 एग्जिट पोल आये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 9 एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत हासिल करती दिख रही है। वहीं, दो एग्जिट पोल में आप की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, हकीकत क्या है यह 8 फरवरी को मतगणना के बाद ही तय होगा। Delhi Election Exit Poll 2025

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 39, आप को को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलती दिख रही है। जेवीसी और पोल डायरी के एग्जिट पोल में अन्य को भी 1-1 सीट मिलने के आसार हैं। Delhi Election Exit Poll 2025

अगर भाजपा को बहुमत मिलता है तो वो 27 साल बाद सत्ता में लौटेगी। इससे पहले 1993 में भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 सीएम बनाए थे। मदनलाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज। Delhi Election Exit Poll 2025

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तीनों नेताओं के बेटे-बेटी दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं। खुराना के बेटे हरीश खुराना मोतीनगर से, साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। बांसुरी स्वराज नई दिल्ली से सांसद हैं। Delhi Election Exit Poll 2025

ad12

बहरहाल, दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार को 58.06 प्रतिशत वोटिंग हुई। नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है। Delhi Election Exit Poll 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *