Garhwal News..चैलूसैंण मेें विस अध्यक्षा रितु ” खंडूरी व महेंद्र राणा ” ने कर दिया ” ये बड़ा काम “| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जयमल चंद्रा, द्वारीखाल

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नई दिशा गांव अमाल्डू की महिला समूह की संयोजक रेनू उनियाल के द्वारा चैलूसैंण बाजार मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आउटलेट खोला गया। जिसमें पहाड़ी कृषि उत्पादों से संबंधित सामग्री रखी गई। आउटलेट का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण व प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने किया।


चैलूसैंण पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्षा व प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा का फूल माला से स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग का सहयोग रहा, कार्यक्रम मे महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्षा ने महिला स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज हमें अपनी पुरानी खेती पर आना होगा, जिससे हम अपने पुराने अनाजों को पुनः अपना सकें, लेकिन इसके लिए सभी को मेहनत करनी पड़ेगी।हमारी सरकार सदा आपके साथ है। जिन गावों मे खेती हो रही है उन गावों मे प्राथमिकता के साथ योजनाओं को लागू करने घेरबाड करवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।


ब्लॉक प्रमुख राणा ने कहा कि आज जो पलायन हो रहा है उसको हम खेती के माध्यम से रोक सकते हैं, यदि हम जैविक खेती करते हैं तो उसकी हर जगह मांग है, आज जिस दुकान का उद्घाटन किया गया है, उसमे सामान हर समय उपलब्ध रहना चाहिए, जिसमे हमारे पर्यटक उस सामान को खरीद सके।


कार्यक्रम मे डॉक्टर प्रभाराम अपर निदेशक कृषि गढ़वाल मंडल ने कृषि के बारे में जानकारी दी। विकेश कुमार यादव मुख्य कृषि अधिकारी पौड़ी ने कृषि बागवानी पर जोर दिया। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अधिकारी विवेक उपाध्याय द्वारा स्वयं सहायता समूह की जानकारी दी गई।

ad12


इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र रावत, उप जिला अधिकारी लैंसडाउन शालिनी मौर्य, खंड विकास अधिकारी रवि कुमार सैनी, मंडल अध्यक्ष सुखपाल सिंह, जिला महामंत्री अर्जुन कंडारी, प्रधान संघठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन सिंह नेगी, प्रधान शोभा नैथानी, सूमा देवी, सुजाता देवी, दीप चंद,बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति अरोड़ा, संजीव जुयाल, अनिता गौड़ आदि के साथ क्षेत्रीय जनता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *