Bad News…दुनिया छोड़ चिर निद्रा में चले गये अमर सिंह| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-पौड़ी


जनपद पौड़ी से बुरी खबर है। पौड़ी जनपद के विकास खंड कल्जीखाल के ग्राम आसूई के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह नहीं रहे। उन्होंने भौतिक दुनिया को अलविदा कह दिया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। तमाम संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


बीते साल वर्ष उनकी पत्नी का निधन हो गया जिस कारण वे मजबूरन गांव छोड़कर अपने बेटे में फरीदाबाद चले गए उनके तीन बेटे एक बेटी है। बड़ा बेटा हिरेंद्र सिंह भारतीय सीमा सुरक्षा बल में उप निरीक्षक पद पर हंै। जबकि दो बेटे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके बड़े बेटे के दो बेटे भी भारतीय सेना में है। करीब 23 वर्ष पहले, 2001 में तत्कालीन मुख्यमत्री भगत सिंह कोश्यारी,तत्कालीन शिक्षा मंत्री तीरथ सिंह रावत,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास खंड कल्जीखाल में आयोजित कार्यक्रम पहुंचे तो कुछ दिन पहले ही अमर सिंह रावत को पैरालाइज अटैक पड़ा था उस समय वह भाजपा मंडल अध्यक्ष थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी कई भाजपा नेताओं साथ में कल्जीखाल विखं के आसुई गांव पंहुचे, वह भी बांजखाल से करीब 5 किलोमीटर पैदल चलकर… क्योंकि भाजपा के शैशव काल से पार्टी को तन-मन से सींचने वाले अमर सिंह जी अस्वस्थ चल रहे थे।


सत्ता की सीढ़ियों पर चढ़ते चढ़ते कोश्यारी, त्रिवेंद्र और धामी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक विराजमान हो गए किन्तु स्व0 अमर सिंह जी शरीर से लाचार एक गुमनाम जिंदगी जीते रहे। हालात यहां तक पंहुच गए कि उन्हें अपने उस गांव, उस क्षेत्र तक को छोड़ने को मजबूर होना पड़ा जहाँ आज भी उनकी पार्टी के प्रति समर्पण से उपजी फसल का मौजूदा दौर के भाजपा के नेता लुफ्त उठा रहे हैं। जीवन काल के अंतिम दो दशक तक अपने पैतृक गांव आसूई में रहे उनकी धर्मपत्नी की निधन होने पर उन्हें मजबूरन गांव छोड़कर जाना पढ़ा और एक वर्ष से अपने सबसे छोटे बेटे के पास फरीदाबाद में कल उन्होंने 95 वर्ष की अवस्था में उन्होंने देह त्याग दी।

ad12


लेकिन उनके व उनके जैसे अनेक भाजपा के बुरे दौर के समर्पित कार्यकर्ता आज गुमनामी के अंधेरे में हैं या खामोशी से दुनिया से विदा हो रहे हैं। शोक व्यक्त करने वाले लोगो में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत,विधायक राजकुमार पोरी,पूर्व विधायक मुकेश कोली जिला अध्यक्ष सुषमा रावत,ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पटवाल,सुरेंद्र प्रसाद खुगसाल,अशोक डुकलाण,पूर्व मंडल महामंत्री रविंद्र बिष्ट,मनोज नैथानी,राजगुरु ममगाई, पीताम्बर सिंह पटवाल,बीरेंद्र बिष्ट, चित्र सिंह रावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश रावत,आदि ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *