Haridwar News…शबनम को सौंपा बड़ा दायित्व|अध्यक्ष पद की अहम् जिम्मेदारी दी | Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच को मजबूती प्रदान करने को गंभीरता से प्रयास कर रही शबनम को बड़ा दायित्व सौंपा गया है। शबनम को संगठन की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जिम्मेदारी उन्हें संगठन के प्रति समर्पित व संगठन की रीती नीतियों को प्रत्येक धर तक पहुंचाने, पसमांदा समाज की उन्नति के जज्बे को देखते हुए दी गई है। शबनम जहाॅ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नवाजे जाने पर संगठन के सदस्यों में खास उत्साह भी है। वही शबनम जहाॅ ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब का धन्यवाद किया।

पसमांदा समाज की महिलाओं के सामने उत्पन्न होने वाली समस्याओं से लड़ने, उनको न्याय दिलाने, पसमांदा समाज की तरक्की और मजबूती पर कर्मठता से कार्य करने की बात भी कही है। राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नवनियुक्त महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शबनम जहाॅ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर साहब को विश्वास दिलाया है कि वह प्रत्येक महिला के साथ खड़ी है। और समस्या चाहे किसी भी जाति धर्म की महिला की हो, उनका समाधान निकाला जाएगा।

ad12

उनको न्याय दिलाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगी। दूसरी और उन्होंने सभी महिला पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा आजादी से लेकरआज 76 साल हो गए हैं मगर किसी भी दल ने मुस्लिम पसमांदा समाज पर कभी फिक्र नहीं किया नाही उनके बारे में कभी किसीने सोचा है भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा समाज को सम्मान देने का काम किया है उन्हें ऊपर उठाने का काम किया है महिलाओं के लिए लड़ने का काम किया है चाहे तीन तलाक का मुद्दा हो या एक देश एक कानून का मामला हो या देश इसमें मिलने वाली योजनाओं का लाभ हो हर कदम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए सम्मान जनक कार्य किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *