खबर द्वारीखाल से…. Uttarakhand के गांधी को याद कर दी श्रद्धांजलि| आदर्शों पर चलने का संकल्प| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल

देवभूमि उत्तराखंड को वीरों की भूमि कहा जाता है। यहाँ समय समय पर महान विभूतियो ने जन्म लिया जिन्होंने देश और समाज के लिए अपना पूरा जीवनन्यौछावर कर दिया। ऐसी ही महान विभूति उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता जननायक स्व0 इन्द्र मणि बडोनी जन्म दिवस संस्कृति दिवस के रूप में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।


पौड़ी जनपद के विकास खंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में स्वर्गीय इन्द्र मणि बडोनी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण सिह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी, विशिष्ट अतिथि एस एम सी अध्यक्ष कमल उनियाल खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिह नेगी, प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने दीप प्रज्वलित कर स्व0बडोनी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा स्व0 बडोनी उत्तराखंड आंदोलन के प्रथम प्रेणता थे उन्होने तीस दिन के उपवास रखकर अलग राज्य की मांग की। विशिष्ट अतिथि कमल उनियाल ने कहा स्व0बडोनी को पहाड का गाँधी के नाम से जाना जाता था।
वे कुशल रंगकर्मी भी थे बीर माधो सिह भण्डारी का नाटय मंचन भी उन्ही के द्वारा मंचन किया गया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन साह नेगी और प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने स्व0बडोनी के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि वे पहाड के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे। उन्होने पहाड की लोक संस्कृति बचाने में अहम योगदान दिया। खंड शिक्षा अधिकारी डा0सुरेन्द्र सिंह नेगी ने उनके सामाजिक और राजनीति जीवन को याद किया और कहा बडोनी जी ने बच्चो की शिक्षा के लिए अनेक विद्यालय खोले जो अब राजकीय हो गये हैं वे उनके द्वारा मंचन केदार नृत्य से प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू भी
मंत्र मुग्ध हो गये थे। प्रधान अर्जुन नेगी ने भी कहा उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्य आज भी प्रासंगिक है।


कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा अनुपम सांस्कृतिक छटा बिखेरी गयी। अध्यापक और अभिभावको ने बाल प्रतिभाओ के हुनर की सराहना की। ओदेवा महासू देवा, खोल दे माता खोल भवानी किवाडा, थडिया गीतो ने रंगा रंग छटा बिखेरी। इसके बाद परिषदीय परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीण विद्यार्थीयो और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को सम्मानित किया गया।

ad12

इस मौके पर ग्राम प्रधान कल्याण सिह, यशपाल सिह, विजय सिह, बबीता देवी शिक्षक राजेश भारद्वाज प्रमोद कुकरेती रेखा ध्यानी संगीता नेथानी, थान सिह भारती सहित कुमाली देवी, गीता देवी साबादेवी, विनोद नेगी भरत लाल चक्रधर डोबरियाल, भारत नेगी सहित विभिन्न गाँवो आये गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *