Laldhang @ खनन सामग्री के वाहनों के लिये अलग रूट बनें| Click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग
खनन के खेल में क्या-क्या हो रहा है। खबर में दी गयी तस्वीरें सारी कहानी बयां कर रही है। खनन सामग्री से लदे ओवर लोडिंग वाहन धडल्ले चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वाहन लालढांग क्षेत्र से कोटद्वार जा रहे हैं। इससे लालढांग में जाम के झाम से आमजन को दो-चार होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि खनन के वाहनों के लिये अलग मार्ग निर्धारित किया जाये।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/02/dwari-2-61.jpg?resize=320%2C278&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/02/dwari-25.jpg?resize=340%2C270&ssl=1)
लालढांग बाजार की तंग सड़कों पर जाम की स्थिति बनने से लोग खासे परेशान हैं। इससे आम आदमी को आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। सवाल यह भी है कि आखिर इन ओवर लोडिंग वाहन पर खामोशी क्यों है। प्रशासन या पुलिस प्रशासन एक्शन क्यों नहीं ले रहा है। बहरहाल, स्थानीय लोग परेशान हैं और मांग कर रहे हैं कि खनन सामग्री के वाहनों से अलग से रास्ता तय किया जाये।