uttrakhand|पौड़ी जिले के बमोली में ” जय-जय श्रीराम “| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


अपने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बमोेली गांव में अब जय-जय श्रीराम होने वाला है। जी, हां इस गांव में अब श्रीराम मंचन होने जा रहा है। इसकी तिथि भी निकाल दी गयी है और तैयारियां भी तेज हो गयी हैं। श्रीराम लीला मंचन 25 अक्टूबर से शुरू होगा। प्रवासियों के लिये न्योता भेजा गया है।


देवभूमि उत्तराखंड अध्यात्म व भक्ति के लिए देश मे ही नहीं विदेशों मे भी अपनी विशेष पहचान के लिए जाना जाता है। दशहरे के समय रामलीला का मंचन हमारी परम्परा है। यदपि अधिकांश जगहों मे रामलीला का मंचन नवरात्रियों मे किया जाता है, लेकिन उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िलों मे अधिकांश स्थानों मे रामलीला का मंचन सुविधानुसार अक्टूबर-नवंबर में किया जाता है।


रामलीला मंचन के लिए कई वर्षों बाद पुनः द्वारीखाल ब्लॉक का बमोली गाँव सजने लगा है। 25-10-2022 से दस दिवसीय रामलीला के मंचन की तैयारियां पूरे अध्यात्म व भक्ति के साथ पूरा गाँव करने लगा है। भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। श्री आदर्श रामलीला समिति बमोली के अध्यक्ष भगत दर्शन, सचिव जयमल चंद्रा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, निर्देशक प्रकाश चंद्र ने सयुंक्त रूप से समस्त ग्रामवासियों व समिति के सदस्यों के सामने रामलीला मंचन की तिथियां घोषित कर दी है। 25 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक रामलीला का मंचन तय कार्यकर्म के अनुसार किया जायेगा। 4 नवंबर को समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। समिति द्वारा सम्मस्त रामभक्तों को रामलीला मंचन में उपस्थित होने का न्योता भेजा है।

ad12


समस्त क्षेत्र मंे बमोली की रामलीला का विशेष महत्व रहा है। परम्परा के अनुसार 60 के दशक से यहां लगातार रामलीला का मंचन होता था। परन्तु 2000 से कुछ विपरीत परिस्थितियों के कारण मंचन नहीं हो पा रहा था। इस वर्ष समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री आदर्श रामलीला समिति ने निर्णय लिया की रामलीला का पुनः मंचन किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *