pauri|बैजरों में चम- चमका ” हुनर “| होनहारों ने दिखाया दमखम| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के बैजरों में होनहारों का दमखम देखने को मिला। यहां विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का बेजोड़ प्रदर्शन किया। भारत स्काउट गाइड द्वितीय सोपान जांच परीक्षा के दौरान होनहारों का हुनर देखते ही बना।


दरअसल, राजकीय इंटर कालेज बैजरो में भारत स्काउट गाइड द्वितीय सोपान परीक्षा जांच रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य विपिन चंद्र ढौढियाल, ब्लाक सचिव अरूण कुमार, राउमावि क प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुकरेती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


स्काउट मास्टर नरेश खनसीली, मनमोहन सिंह, हरीश नाथ व गाइड कैप्टन सुनीता, नीता गिरी के संयोजन में उक्त रैली का आयोजन हुआ। रैली में ध्वज शिष्टाचार, मार्च पास्ट, टैंट निर्माण, पुल निर्माण, आदर्श ग्राम झांकी व कैंप फायर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में राउमावि पडिण्डा ने पहला स्थान हासिल किया। राइंका भगवती तलिया ने दूसरा व पइका चौखाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ad12

गाइड में पडिण्डा ने पहला, राबाइका बीरोंखाल ने दूसरा व पइका चौखाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में ब्लाक के 16 माध्यमिक विद्यालयों ने शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *