“pauri| सुराल गांव ” में निकली ” तिरंगा रैली ” को खास बना गयी “नारी शक्ति “| साभार-प्रमोद रौथाण

Share this news

सिटी लाइव टुडे, साभार-प्रमोद रौथाण


आजादी के अमृत महोत्सव में पूरा देश रंगा हुआ है। खासो-आम का तन व मन देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर जगह निकल रही तिरंगा रैलियांे में देशभक्ति के जयकारों व जयघोषों की गूंज हैं और आजादी के रणबांकुरों को नमन। अपने उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के सुराल गांव मेें भी भव्य तिरंगा रैली निकाली गयी। इस रैली का हिस्सा बने ग्रामीणों के चेहरों पर देशभक्ति के कई भाव एक साथ तैर रहे थे और जुबान पर थे भारत माता के जयकारे। खास बात यह कि नारी शक्ति की दमदार उपस्थिति ने रैली को बेहद खास बना दिया।

जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के अंतर्गत सुराल गांव अपने आप में खास है। यहां के ग्रामीण सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल खोलकर हिस्सा लेते हैं। अब जब मौका आजादी के अमृत महोत्सव का था तो फिर ग्रामीणों के उत्साह व उमंग का अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है। रविवार को भारत माता के जयकारों व जयघोषों के साथ ग्रामीण सुराल गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित डुंक बैंड में एकत्रित हुये। यहां से देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली का आगाज हुआ। नजारा एकदम अद्भुत था। हाथों में तिरंगा और जुबान पर भारत माता के जयकारों कें साथ जैसे-जैसे रैेली आगे बढ़ती गयी वैसे-वैसे अन्य ग्रामीण भी इसमें जुड़ते गये। वाहन का काफिला तिरंगा रैली को और भी भव्य बना रहा था।


सबसे महत्वपूर्ण और गौर करने वाली बात यह रही कि इस तिरंगा रैली में नारी शक्ति की दमदार उपस्थिति रही जो एक सार्थक संदेश भी दे गयी। सुराल गांव पहुंचने पर यह तिरंगा रैली सभा में बदल गयी। सभा में सामाजिक कार्यकर्ता व संस्कृतिकर्मी प्रमोद रौथाण ने कहा कि संपूर्ण देश आजादी के अमृत महोत्सव में रंगा हुआ है। लंबे संघर्ष व बलिदानों के बाद देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि जरूरत इस बात की है कि हमें एक साथ एक स्वर में और एक ध्येय के साथ देश के विकास में अपना-अपना योगदान दें। समाज कल्याण व देश के विकास के लिये पहल हर घर से होनी चाहिये। इस अवसर पर क्षेत्र के जागरूक नागरिक साबर सिंह रौथाण ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के पुनीत मौके पर हमें शहीदों के सपनोें का भारत बनाने की दिशा में दोगुने उत्साह के साथ काम करने का संकल्प लेना चाहिये।

ad12

सुराल गांव के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह रावत अपने संबोधन में आजादी के शहीदों को याद करते हुये कई बार भावुक होते गये और उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांललि यही होेगी कि हम सब शहीदों के आदर्शों पर चलें। इस मौके पर आशा कार्यकत्री श्रीमती विनीता देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री माहेश्वरी देवी, जसपाल सिंह रौथाण, मुरारी तिवारी, हेमंत रौथाण, नरेश तिवारी, रवि तिवारी, अरूण तिवारी. महिला मंगल दल अध्यक्ष जैंथोल गांव उषा देवी समेत बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *