” टीर ” गांव पर चोरों की नजर| हुयी चोरी| पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, कल्जीखाल
पलायन की मार झेल रहे कल्जीखाल के असवालस्यूंू पट्टी के टीर गांव पर चोरों की नजरें टेढ़ी हो गयी है। इस गांव में चोरों ने एक मकान के रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया है।

जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के असवालस्यूं पट्टी में टीर गांव आता है। यह गांव पलायन की मार झेल रहा है। इस गांव के त्रिलोक सिंह बिष्ट सतपुली में दुकान चलाते हैं। त्रिलोक सिंह का टीर में मकान है और वे सपरिवार बराबर गांव जाते रहते हैं। लिहाजा, उनका काफी सामान टीर में पैतृक मकान में रखा था।
गुरूवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि त्रिलोक सिंह के मकान का दरवाजा टूटा हुआ है और मकान में रखा गया सामान सामान गायब है। इसकी सूचना त्रिलोक सिंह बिष्ट को दी गयी। मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।