जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा,आप जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई बेहतर मौका मिल सकता है। अविवाहित लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

    वृष राशि- आज आपके व्यवसाय अथवा नौकरी संबंधी सभी कार्य सुधर सकते हैं। आप की रुचि हास-परिहास या मनोरंजन में  आज अधिक रह सकती है। किसी महिला के सहयोग से आपका कोई कार्य बन सकता है।।   

मिथुन राशि-आज आपको धन संबंधी किसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। यह भी संभव है,कि आप किसी पारिवारिक विवाद उलझ जाय। यदि आप पहले से नेत्र विकार से पीड़ित हैं, तो आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा नेत्र विकार बढ़ सकता है।

       कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है।आपको किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।कोई खास उपहार भी आपको मिल सकता है। आज आप जमीन, मकान या वाहन खरीदने का भी मन बना सकते हैं।।       

   

     सिंह राशि-आज आपको नियमित कार्यों पर ही ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भी आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप रक्तचाप की समस्या से पीड़ित हैं, तो आज काफी ध्यान रखने की जरूरत है। इच्छा के विरुद्ध आज आप गृह नगर या गांव से दूर भी जा सकते हैं।

कन्या राशि-आज आप की वाणी मृदुल और विचार बहुत सादगीपूर्ण  रहेंगे। यदि आप कला आदि के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको आर्थिक लाभ या उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्षरत लोगों को आज सफल होने के लिए  अच्छे मौके मिल सकते                                                                        

   तुला राशि-आज आपको कर्म क्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आपको उपहार या सम्मान भी मिल सकता है। आज यदि आप नौकरी के लिए कहीं साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं,तो भविष्य में परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

     वृश्चिक राशि-यदि आप नौकरी पेशे से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको  कार्य के प्रति गम्भीर रहने की काफी जरूरत है। आपसे कोई भूल होने की संभावना है। साथ ही क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं ही अपना काम बिगाड़ सकते हैं।।

     धनु राशि-आज आपको मन की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी ,आपके मन-मस्तिष्क में नकारात्मक विचार अधिक आ सकते हैं। आप किसी विपरीत लिंगी से प्रेम सम्बन्ध भी जोड़ सकते हैं,जो आपके लिए आगे चलकर समस्या का सबसे बड़ा कारण बन सकता है।


मकर राशि-आज आपको कार्य क्षेत्र में उन्नति और पारिवारिक कार्यो से संतुष्टि मिलेगी। आज आपकी रुचि स्वादिष्ट व्यंजनों में अधिक रह सकती है। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको प्रयास बढ़ाने होंगे परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज आपके रुके हुए कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। आप किसी रोग या समस्या से पीड़ित हैं, तो आज आपको बहुत बड़ी राहत मिलने वाली है। यदि आपकी पदोन्नति किसी कारण से लंबित है, तो आज सुलझाने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है।

ad12


मीन राशि-आज आपको कार्य के प्रति काफी गम्भीर रहना होगा।आप वेबजह के काम में उलझकर  समय खराब कर सकते हैं। यदि आप किसी बड़े पद पर काम करते हैं, तो आज किसी नई योजना को लागू न करें। आज आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी नही करने चाहिए।यदि आपको कहीं साक्षात्कार आदि देना हो,तो यथा सम्भव टालने का प्रयास करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *