देवप्रयाग| मंत्री प्रसाद को मिला सेवादल का साथ| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, देवप्रयाग, पौड़ी


देवप्रयग विधानसभा में भी मैदान मारने को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यहां वर्तमान भाजपा विधायक मनोज कंडारी का मुकाबला कॉंग्रेस के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथणी से है। उत्तराखंड क्रांति दल से भी पूर्व काबीना मंत्री दिवाकर भट्ट संगम नगरी मे पुनः मैदान में हैं।
इस सीट पर मंत्री प्रसाद नैथनी के प्रचार मे सेवा दल जोर शोर से लगा हुआ है। भल्ले गाँव में कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी का प्रचार प्रसार करते हुये कांग्रेस सेवा दल की टीम तन्मयता से लगी हुई है।

ad12


सेवा दल के राज्य संघटक राजेश रस्तोगी ने बताया की सेवा दल कार्यकर्ता कॉंग्रेस के प्रचार को धार दे रहे हंै। देवप्रयाग, के उपरांत वे लैंसडाउन भी कॉंग्रेस प्रत्याशी अनुकरीति गुसाईं रावत के प्रचार जाएंगे। इस अवसर पर सुरेश आर्य , मातवर सिंह रावत , सचिन देउपा , सूर्य प्रताप सिंह रावत आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *