जय श्रीकृष्णा| मतदान अवश्य करें| जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए लगभग ज़्यादातर मामलों में अच्छा रहेगा। भाग्य की अनुकूलता के कारण वर्तमान समय के प्रस्तावित व लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होगा। यदि आप नौकरी वर्ग से जुडे हुए व्यक्ति हैं, तो आज आपको उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।।

वृष राशि-आज आपको संयम में रहने की विशेष जरूरत है। अन्यथा आप किसी बहुत बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। आज आपको धन संबंधी मामलों बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्कता है।

मिथुन राशि-आज आप किसी लाभकारी व्यव्यस्था से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके दैनिक मानदेय में वृद्धि की संभावना बन रही है। पिता या किसी पूर्वज के अच्छे कामों की वजह से आज आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है।

      कर्क राशि-यदि आप राजकीय कर्मचारी हैं,तो आज आपको सम्बंधित विभाग से प्रशस्ति पत्र या पदोन्नति मिल सकती है। किसी निजि परिजन के कारण भी आपको खुशी मिलने की संभावना है।

सिंह राशि-आज आपका स्थानपरिवर्तन संभव है। कार्यो में बेवजह की रुकावटों की भी संभावना है। यदि आप व्यवसायी हैं, तो आज आपका व्यापारिक संबंध किसी दूसरे शहर से जुड़ सकता है।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान लगाना चाहिए। किसी भी जोखिम वाले काम को हाथ में न लेना उचित रहेगा।।

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी व्यक्ति के द्वारा बहुत अच्छा सहयोग मिल सकता है।

वृश्चिक राशि-आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के और व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर प्राप्त होंगे।

धनु राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए शुभ है।लेकिन धन/पैसों संबंधी मामलों में सावधानी की जरूरत है। अन्यथा धनहानि सम्भव है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप विधार्थी हैं, तो आज आपको अपेक्षित अवसर प्राप्त होंगे।
 कुम्भ राशि-यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, अतः आज आपको प्रयास में तेजी लाने चाहिए। आपका कहीं धन रुका हुआ है,तो आज वापसी की काफी संभावनाएं बन रही है।

ad12


  मीन राशि-आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खासकर यदि आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं,तो घर में ही आराम करें। किसी के साथ वाद-विवाद होने की भी संभावना बन सकती है, अतः आज आपको संयम से रहने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *