कांग्रेस को झटका| सरिता आर्य ने थामा BJP का दामन| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


चुनावी मौसम में सियासी उठापटक का दौर जारी है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

ad12

बताया जा रहा है कि सरिता आर्य हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे एवं नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य से नाराज थी। वह नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। कांग्रेस में उन्होंने टिकट की दावेदारी भी नैनीताल सीट से की थी, लेकिन कांग्रेस में संजीव आर्य के नाम की चर्चा चल रही थी। ऐसे में सरिता आर्य को पाला बदलने में ही ज्यादा सही समझा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *