GOOD MORNING| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन, पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी अर्थपरक  काम की शुरुवात कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आप काफी सकारात्मक बने रहेंगे और सारी ऊर्जा  काम धन्धे की तरफ केन्द्रित रखेंगे।                          

    वृष राशि- आज आपका मन उदास और बेचैन रह सकता है।लेकिनआपके  दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। यदि आप नया व्यवसाय करने या नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको कोई मौका मिल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ भी आपकी आज संभव है।

मिथुन राशि-आज आप  मानसिक रूप से  उत्साहित एवं बौद्धिक रूप से काफी रचनात्मक रह सकते हैं। यदि आप तकनीकी कार्य या किसी अन्य रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं, तो आज आप स्वयं में निखार ला सकते हैं। आपको आज मान-सम्मान भी मिल सकता है।

   कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।लेकिन आलस्य के कारण आप ज्यादा उपलब्धि हासिल नही कर पायेंगे। यदि आज आप अपने कार्यों में सफलता चाहते हैं, तो मानसिक द्वंद और आलस्य छोड़ना होगा।

  सिंह राशि-आज आप आर्थिक गतिविधि से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज स्थानपरिवर्तन भी संभव है। आज आपको धन लाभ या रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।लेकिन अपव्यय की भी काफी संभावना है।


कन्या राशि-आज आपको नौकरी में तरक्की और व्यापार में उन्नति मिल सकती है। मित्र या जानकर व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज प्रयास सफल हो सकते हैं।।                 

    तुला राशि-आज आपको  थोड़े परिश्रम से अधिक लाभ मिल सकता है। आपसे  सम्बंधित विषय के,विशेषज्ञ का मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है।

   वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित रखना होगा। क्योंकि आज आपके कार्यों में वेबजह उलझन आने की संभावना है। आंशिक शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।।                         

     धनु राशि-यदि आपका व्यवसाय में कोई साझेदार है,तो आज विश्वास कायम रखने का प्रयास करे,अन्यथा छोटी सी बात पर भी बड़ा मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं। आज आपको कोई भी नया काम शुरू नही करना चाहिए।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा तो कुछ में संघर्षकारक रहने वाला है। जो लोग नौकरी या व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें कुछ वेबजह की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।लेकिन जो नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्हें आज सफलता मिल सकती है।


 कुम्भ राशि-आज आपके पेट में, विकार होने की संभावना  हैं। संतान से  किसी विषय को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। यदि आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर काम करते हैं, तो आज आपको जनता या अधीनस्थ कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

ad12


  मीन राशि-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी विषय वस्तु का आपको सुख मिल सकता है। माता से खुशी मिल सकती है। आज आप नया वाहन  भी खरीद सकते हैं। जमीन संबंधी यदि कोई विवाद हो,आज उसके भी सुलझने के पूरे आसार हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *