मकान का गुड लुक व फील गुड चाहते हैं तो नक्शा ठीक से बनाइये| मैं हूं ना| CALL–9058169542 and 9756498110

CITYLIVE TODAY. MEDIA HOUSE
सपनों के आशियाने को साकार करने जा रहे हों या करने की सोच रहे हो तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ियेगा। यह खबर आपको मकान बनाने में अहम रोल निभाने वाले नक्शे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली है। घर बनाने का बजट कितना ही बड़ा क्यों ना हो अगर नक्शा ठीक नहीं तो मोटी रकम खर्च करने के बाद भी दिल बाग-बाग नहीं होने वाला है। आइये, जानते हैं कि सुंदर घर बनाने के लिये अच्छा नक्शा कैसे बनता है।


एफएम त्यागी एसोसिएटस के मैनेजिंग डायरेक्टर व आर्केटेक्ट मोहसिन त्यागी ने सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस से नक्शे के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मोहसिन त्यागी बताते हैं कि सबसे महत्वपूर्ण तो यह है कि घर का नक्शा वास्तु के हिसाब से बनाना चाहिये। वेंटीलेशन का सही से ख्याल रखा जाना चाहिये।

