अरी क्या की तूने पापिन| श्रीराम-भरत मिलन देखकर छलके आंसू| जयमल चद्रा की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल
पहाड़ की धरती पर राममय हो रखी है। श्रीराम मंचन की धूम ही धूम है। भव्य व दिव्य मंचन रामभक्तों का मन मोह रहा है। द्वारीखाल ब्लाक में पुल्यासू की श्रीराम मंचन पूरी रंगत व लय है। यहां श्रीराम व भरत का मार्मिक मंचन देखक रामभक्तों की आंख भर आयी।
जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक में पुल्यासू गांव में श्रीराम लीला का मंचन चल रहा है। पंचम चरण के मंचन में भारी संख्या में रामभक्तों की भीड़ देखने को मिली।

पंचम दिवस की रामलीला में भरत और शत्रुघन का ननिहाल से अयोध्या आगमन ,कैकई और कौशल्या से संवाद और राम भरत मिलन वन में का मंचन किया गया। मुख्य कलाकार श्रीरामचंद्र की भूमिका विकास नेगी, लक्ष्मण की मोहित नेगी. सीता माता की सागर नेगी, भरत की कुमारी प्रेरणा नेगी, शत्रुघ्न की भूमिका कुमारी कंचन नेगी निभा रही हैं। इसी प्रकार से भरत के नाना की भूमिका रोहित नेगी व भरत के मामा की भूमिका करन नेगी ने निभायी। इसके अलावा दरबारी मंत्री की भूमिका मान सिंह नेगी, कैकई की अमित नेगी, कौशल्या की भूमिका उपेन्द्र बलूनी, सुमित्रा की मनोज नेगी, मंथरा की सुजल नेगी, निषाद राज की भूमिका गजेंद्र लाल, गुर्ह की नवीन नेगी, गुरु वशिसठ की भूमिका अतुल नेगी ने निभायी।