दून में दो जगहों पर फायरिंग | एक की मौत | एक घायल| विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में फायरिंग की घटनाओं की खबर है। दो अलग-अलग जगहों पर हुयी फायरिंग में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस दोनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


बीती शुक्रवार की रात घटनायें हुयी हैं। जानकारी के अनुसार देहरादून के प्रेमनगर और राजपुर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटनायें हुयी हैं। बताया जा रहा है कि पहला मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। जहां आपसी रंजिश में कुछ युवकों ने गोली चला दी। गोली 23 वर्षीय राहुल को लगी, जिसे दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार देर रात उसका कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने राहुल पर फायर झोंक दिया।

ad12


दूसरी घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। डीआइटी यूनिवर्सिटी के निकट पुनीत की दुकान है। रात करीब नौ बजे एक युवक कार से आया और दुकान के पास लघुशंका करने लग गया। पुनीत ने इसका विरोध किया तो उसने पिस्तौल निकाली और पुनीत पर फायर झोंक दिया। गोली पुनीत के पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब घटना की सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों में यह भी खबरें हैं कि आरोपी पुलिस का जवान है। पिफलहाल, पुलिस की जांच में यह साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *