तीन अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू | विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस- विकास श्रीवास्तव
अपने उत्तराखंड में कोविड कमजोर पड़ गया है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कहने का मतलब यह है कि सरकार रिस्क नहीं लेना चाहती है। प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू को एक सप्ताह और बढ़ाने का फैसला लिया है। यानि की 3 अगस्त तक कोविड कर्फ्यू रहेगा।
3 अगस्त तक बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू में रात में कर्फ्यू समेत गिनती के प्रतिबंध छोड़कर सरकार ने बाकी लगभग सभी प्रतिबंध वापस ले लिए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से कोविड कर्फ्यू की मानक प्रचालन विधि (एसओपी) जारी की जाएगी। कर्फ्यू के दौरान पहले की तरह ढील जारी रखी गई है।


कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मीडिया को जानकारी दी है कि सरकार ने निर्णय लिया अब अब शत-प्रतिशत कर्मचारियों को दफ्तर आना होगा। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। अभी तक समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों को शत प्रतिशत और समूह ग व घ के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत उपस्थिति के तहत बुलाया जा रहा था। सरकार पहले ही कोविड कर्फ्यू में बाजार रात नौ बजे तक खोलने के साथ ही वॉटर पार्क, सिनेमा हॉल को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने दे चुकी है।
