Laldhang Samachar…हाथी ने पटक पटककर ले ली जान, ग्रामीणों में दहशत| गीता जोशी की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग-गीता जोशी
जंगल घास लेने गये एक वन गुर्जर को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को बुलाया गया और शव को कब्जे में लिया।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार सुबह एहसान घास लेने के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में गया था। इसी दौरान वहां मौजूद एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने वन गुर्जर को कई बार पटका जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके साथ स्थानीय पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध भी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास जांच की।

बताया जा रहा है कि अहसान अकेला ही जंगल में गया था और उस दौरान उसका हाथी से आमना सामना हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
