Haridwar News…DPS में सौर ऊर्जा परियोजना Start| Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार, बहादराबाद,
हरिद्वार से अच्छी खबर आयी है। खबर है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर बहादराबाद ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में स्कूल परिसर को सौर ऊर्जा से संचालित करना शुरू किया।


मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस परियोजना के तहत विद्यालय में सोलर पैनल स्थापित किए गए हैं, जो स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से विद्यालय की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेंगे। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। वाइस चेयरमैन विकास गोयल ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान देना नहीं है, बल्कि छात्रों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी उतना ही आवश्यक है।