उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…रामलीला मंचन श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न|Clickकर पढ़िये पूरीNews

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ज्योतिर्मठ/जोशीमठ| नृसिंह नवदुर्गा सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला मंचन श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गया। समापन पर श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

राज्याभिषेक से पूर्व भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों की आकर्षक झांकी निकाली गई। कीर्तन-भजन के साथ मंच में पहुंचने पर भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन हुआ। गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम का विधिवत राजतिलक कर उन्हें राजगद्दी सौंपी।

मंत्री सुमंत द्वारा प्रजा का हाल सुनाने की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, श्रीराम द्वारा हनुमान को विदाई स्वरूप माला अर्पित करने का दृश्य और उस पर आधारित मार्मिक गीत ने दर्शकों को भाव-विभोर किया।

दस दिवसीय इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने ‘राम भेंट’ के रूप में बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग किया। एक अज्ञात दानदाता द्वारा 75 हजार रुपये की भेंट विशेष चर्चा का विषय रही। जबकि एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना ने 51 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किया।

ad12

समिति अध्यक्ष भुवन चन्द्र उनियाल ने कहा कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। बदरी विशाल के कपाट खुलने से पूर्व सुखद यात्रा की कामना को लेकर जोशीमठ में रामलीला का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *