Uttarakhand News….ध्वज लहराकर यात्रियों को देवी दर्शन यात्रा के लिए रवाना किया|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
ऋषिकेश। गढ़ महिला उत्थान समिति की ओर से “मातृ शक्ति देवी दर्शन यात्रा” के चौथे चरण में ग्रामसभा श्यामपुर के भल्ला फार्म से सिद्धपीठ मां चंद्रबदनी मंदिर के दर्शनों के लिए महिलाओं ने प्रस्थान किया।

रविवार को ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी पंवार और यात्रा संयोजक जयेंद्र रमोला ने ध्वज लहराकर यात्रियों को देवी दर्शन यात्रा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आस्था के साथ ही समाजिक एकता, सेवा भावना और सनातन संस्कारों के सशक्तिकरण का माध्यम भी है।

समिति की उपाध्यक्ष संगीता राणा, सचिव कृष्णा रमोला ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों भविष्य भी में जारी रहेंगे। मौके पर पूर्व प्रधान विजयपाल जेठुड़ी, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पंवार, ईशा चौहान, उमा ओबरॉय, आशीष पंवार, राहुल बिष्ट, विजयपाल पंवार, सनमोहन रावत, पंडित नवानी आदि मौजूद थे।