उत्तराखंडसंपादकीय

गैरसैंण @ विधानसभा में उठा नंदादेवी राजजात यात्रा का मुद्दा |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून/गैरसैंण। भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में नंदादेवी राजजात यात्रा का मुद्दा उठा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के लिए 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हो चुकी है।  

महाराज ने सदन में यह जानकारी विधायक बृजभूषण गैराला के तारांकित प्रश्न के जवाब में दी। बताया कि प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाली नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

मंत्री ने बताया कि यात्रा को सुचारु और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली के मुख्य विकास अधिकारी को यात्रा अधिकारी नामित किया गया है। इसके अलावा जिलाधिकारी चमोली द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर और उप जिलाधिकारी चमोली, कर्णप्रयाग और थराली को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग के प्रत्येक पड़ाव पर भी संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है, ताकि व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकें।

महाराज ने सदन को जानकारी दी कि राजजात की तैयारियों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा अब तक 48 कार्यों के लिए 109.65 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन कार्यों को विभागीय स्तर पर कराया जा रहा है।

ad12

इसके अतिरिक्त पर्यटन विभाग द्वारा 19 अक्टूबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को यात्रा से जुड़े लघु कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए 20 करोड़ रुपये भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन संसाधनों के माध्यम से आस्था पथ सहित विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *