उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…. शिकायत पर कुण्डोली गांव पहुंची डीएम भदौरिया |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। पेयजल संकट की शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कुण्डोली गांव में मौके पर निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के साथ गांव में पेयजल व्यवस्था का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और नलों से आ रहे पानी की स्वयं जांच भी की, ताकि वास्तविक स्थिति का पता चल सके।

निरीक्षण में सामने आया कि गांव में बना मौजूदा जल टैंक क्षमता के लिहाज से पर्याप्त नहीं है, जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इस पर डीएम ने ग्रैविटी और पंपिंग आधारित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए टैंक की क्षमता 5 किलोलीटर से बढ़ाकर 17 किलोलीटर करने के निर्देश दिए। साथ ही नलों पर कंट्रोलर लगाने को कहा।

ad12

ग्राम प्रधान संतोष नेगी ने कहा कि अब गांव की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *