उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News….रंभा नदी में मिल रहे गंदे नाले का निरीक्षण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। सर्वहारा नगर क्षेत्र में बह रहे गंदे नाले के पवित्र गंगा में मिलने के मामले पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नाराजगी जताई है। रविवार को उन्होंने मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया और पाया कि गंदा पानी रंभा नदी के माध्यम से गंगा में जा रहा है।

उन्होंने मौके से ही सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट से दूरभाष पर बात कर नाले के गंदे पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषण से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नाले की नियमित सफाई, बेहतर जल निकासी और स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।

ad12

मौके पर जयकुमार उपाध्याय, कुलदीप शर्मा, मनदीप खैरा, अनिल सिंह, आशुतोष सेन, केशव पोरवाल, मयंक डबराल, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *