उत्तराखंडसंपादकीय

Laldhang Samachar…..भालू आया, खूब डराया और ग्रामीणों की थमी सांसे| अनिल शर्मा की Report

Share this news


सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
लालढांग क्षेत्र में जंगली जानवरों की चहल-कदमी ग्रामीणों के लिये मुसीबत का कारण बनी हुयी है। यहां कभी गुलदार तो कभी हाथी तो कभी भालू आबादी वाले क्षेत्रों में आकर ग्रामीणों के लिये मुसीबतें खड़ी कर देते हैं। इस बार भालू ने ग्रामीणों को खूब डराया। यहां भालू किसान के खेत तक पहुंचा गया। बाद में वन विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद भालू को भगाया तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
मिली जानकारी के अनुसार, लालढांग क्षेत्र में रसूलपुर क्षेत्र में किसान के खेत में भालू आया।

File photo

ad12


इससे ग्रामीणों की सांसें थम सी गयी। खबर इधर से उधर गयी तो इसकी सूचना वन विभाग को भी पहुंच गयी। यहां भालू आया उसी के पास नवीन चमोली का घर है। बहरहाल, वन विभाग ने कड़ी मेहतन की और भालू वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *