उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…वैली फेस्टिवल का समापन उत्साह और रोमांच के बीच |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। तीन दिवसीय नयार वैली फेस्टिवल का समापन उत्साह और रोमांच के बीच हुआ। आखिरी दिन विभिन्न साहसिक खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। समापन पर विधायक राजकुमार पोरी और डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि साहसिक खेलों में भागीदारी साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रतीक है। जीत केवल पदक तक सीमित नहीं, बल्कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। राज्य सरकार युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। पर्वतीय भू-भाग को देखते हुए उत्तराखंड में इसकी अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने नयार घाटी में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर बल दिया। कहा कि होटल व्यवसाय, स्थानीय उत्पाद, परिवहन व अन्य सेवाओं को इससे सीधा लाभ मिलेगा। युवाओं से प्रशिक्षण लेकर उत्तराखंड को अग्रणी एडवेंचर हब बनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आयोजन की सफलता को सामूहिक समन्वय का परिणाम बताया। कहा कि पर्वतीय भू-भाग और प्राकृतिक परिस्थितियों के बीच गतिविधियों का संचालन चुनौतीपूर्ण था, जिसे सभी विभागों ने टीम भावना से निभाया। प्रशासन भविष्य में इसे तकनीकी रूप से सुदृढ़ और प्रशिक्षण आधारित स्वरूप देने की दिशा में कार्य करेगा। प्रस्तावित पैराग्लाइडिंग संस्थान को उन्होंने क्षेत्रीय विकास की आधारशिला बताया।

एमटीबी पुरुष वर्ग में प्रज्ज्वल प्रथम, नीरज भंडारी द्वितीय व हिमांशु डबराल तृतीय रहे। महिला वर्ग में संध्या मौर्य प्रथम, वंदना सिंह द्वितीय व वर्णाली तृतीय रहीं। फिश एंगलिंग में संजय परोरिया प्रथम, ट्रेवर होम्स द्वितीय व संजय पंचेस्वर तृतीय रहे। क्याकिंग स्लालम में अमर सिंह प्रथम, दमन सिंह द्वितीय व मनीष सिंह रावत तृतीय रहे। स्प्रिंट में अमर सिंह प्रथम, अमन सिंह द्वितीय व मनीष सिंह रावत तृतीय रहे। पैराग्लाइडिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में मोहर सिंह प्रथम, मनीष उप्रेती द्वितीय व अक्षय कुमार तृतीय रहे। टीम इवेंट में एडवेंचर जोन प्रथम, फ्लाई वारकला द्वितीय व पाजू भीमताल तृतीय रहे। राइजिंग स्टार पुरस्कार शीतल ठाकुर को मिला।

ad12

संचालन मंजीत रावत ने किया। मौके पर ग्राम प्रधान रश्मि देवी, बीडीसी प्रिय देवी, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एसडीएम रेखा आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान कुलदीप बिष्ट, ईओ नगर पंचायत पूनम उछोली आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *