उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News… डिजिटल जनगणना के लिए ट्रेनिंग Start|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिला प्रशासन ने डिजिटल माध्यम से जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत आईआरडीटी सभागार में 27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिसमें जनगणना से जुड़े अधिकारी और कार्मिकों को तकनीकी और व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को डिजिटल जनगणना की सुदृढ़ आधारशिला माना जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी अधिकारी नई प्रणाली को समझते हुए समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करें।

डिजिटल प्रणाली पर विशेष फोकस
प्रशिक्षण में जनगणना की नई डिजिटल प्रणाली, मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग, डेटा संकलन की प्रक्रिया और सूचना सुरक्षा मानकों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों को मोबाइल आधारित डेटा एंट्री, जियो-टैगिंग, वेब मैपिंग और निगरानी तंत्र की तकनीकी बारीकियां सिखाई जा रही हैं। अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा ने कहा कि जनगणना केवल सांख्यिकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि नीति निर्धारण की आधारशिला है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और शंकाओं का तत्काल समाधान करने का आह्वान किया।

इस बार पूरी जनगणना प्रक्रिया मोबाइल एप आधारित होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल फोन से सीधे डेटा अपलोड करेंगे। ‘जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली’ के माध्यम से संपूर्ण संचालन और पर्यवेक्षण किया जाएगा। जनपद की प्रत्येक तहसील और नगर को एक विशिष्ट जनगणना चार्ज के रूप में चिन्हित किया गया है। प्रत्येक चार्ज में एक चार्ज अधिकारी नामित किया गया है, जो क्षेत्रीय स्तर पर कार्यों की निगरानी करेगा। वेब मैपिंग और क्रिएटर ऐप के जरिए हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का निर्माण, सीमांकन और सत्यापन सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी प्रशिक्षण गतिविधियां वेब पोर्टल आधारित होंगी। पहले क्षेत्रीय प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, फिर वे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। मास्टर ट्रेनर द्वारा सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, उप निदेशक (जनगणना) तान्या सेठ, जिला प्रभारी प्रदीप यादव, कुलदीप चौहान आदि।

ad12

दो चरणों में पूरी होगी जनगणना
पहला चरणः 25 अप्रैल से 24 मई 2026
– मकान सूचीकरण एवं भवन गणना
– कच्चे-पक्के मकान, शौचालय, पेयजल व अन्य आधारभूत सुविधाओं का सर्वे
• द्वितीय चरणः 9 से 28 फरवरी 2027
– नागरिकों की गणना
– बर्फबारी वाले क्षेत्रों में 11 से 30 सितंबर 2026 के बीच गणना
•  स्व-गणना सुविधाः 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026
– वेब पोर्टल के माध्यम से परिवार स्वयं जानकारी दर्ज कर सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *