उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…..प्रतीतनगर में विधायक निधि से होंगे विकास कार्य |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

रायवाला (ऋषिकेश)। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतीतनगर अंतर्गत वाल्मीकि बस्ती में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि से ₹7 लाख देने की घोषणा की।

अग्रवाल ने बताया कि यह राशि शिव मंदिर और सड़कों के जीर्णोद्धार कार्यों पर व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसमस्याओं का समाधान निरंतर किया जाता रहेगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक बबिता कमल कुमार ने क्षेत्र के लिए विधायक अग्रवाल के लगातार प्रयासों और कार्यों को साझा किया। साथ ही 2027 के चुनाव में उन्हें फिर से जीत दिलाने का संकल्प जताया।

ad12

मौके पर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, नरसिंह पीठाधीश्वर रसिक महाराज, अनीता पंचाल, बीना बंगवाल, शेर सिंह, आशा देवी, लक्ष्मी गुरुंग, कन्हैया लाल, नितिन, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *