Uttarakhand Samacahr @ औली में विश्व स्तरीय विंटर कार्निवल 2026 शुरू|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

जोशीमठ। विश्वप्रसिद्ध नेशनल हिम क्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-2026 का शुभारम्भ हो गया है। सूबे के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड को विश्वस्तरीय विंटर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

औली विंटर कार्निवल के शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार शीतकालीन पर्यटन को संगठित और स्थायी रूप से विकसित करने की दिशा में ठोस पहल कर रही है।

उन्होंने कहा कि 13 से 16 फरवरी तक आयोजित यह कार्निवल न केवल साहसिक खेलों को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, होमस्टे और लघु उद्यमों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

महाराज ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि औली को स्थायी विंटर स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान दिलाना है। शीतकालीन पर्यटन को वर्षभर के पर्यटन चक्र में समाहित कर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

महाराज ने की यह घोषणाएं
• औली विंटर कार्निवल का आयोजन प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से किया जाएगा।
• अप्रैल 2026 में भारतीय सेना के साथ ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का आयोजन, जिसमें हेलंग से ऊखीमठ तक 91 किमी ट्रेल शामिल होगा।
• 31 मई को नीति घाटी में ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’कृ75 किमी अल्ट्रा मैराथन एवं 42 किमी मैराथन का आयोजन।
• जून 2026 में बद्रीनाथ एवं माणा में ‘देवभूमि कल्चर फेस्टिवल’ के द्वितीय संस्करण का आयोजन तथा 2026 में हिमालयन कार रैली का पुनः आयोजन प्रस्तावित।
• पैराग्लाइडिंग के प्रचार हेतु ‘एक्रो फेस्टिवल’ को वार्षिक कैलेंडर इवेंट बनाया जाएगा।
• पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे निर्माण कार्य प्रारम्भ करने की तैयारी।
• औली रोपवे की शीघ्र मरम्मत के लिए तकनीकी टीम तैनात।

पर्यटकों को भायी औली की नैसर्गिक छटा
समुद्रतल से लगभग 2500 से 3050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली अपनी प्राकृतिक ढलानों, ओक-देवदार के वनों और नंदा देवी, कामेट व माणा क्षेत्र के हिमालयी दृश्यों के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

स्कीइंग, खेल, झांकियां रहे आकर्षण
कार्निवल के शुभारंभ समारोह में स्कीइंग प्रतियोगिताएं, साहसिक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और पारंपरिक झांकियों सबके आकर्षण का केंद्र रही।

ad12

यह रहे मौजूद
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, डीएम गौरव कुमार, एमडी जीएमवीएन विशाल मिश्रा, एसपी सुरजीत सिंह पवार, कार्यकारी अधिकारी बीएल राणा, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, महाप्रबंधक जीएमवीएन लक्ष्मीराज चौहान, निदेशक वित्त रोमिल चौधरी, सचिव एसोसिएशन राकेश रंजन भिलंगवाल, उपनिदेशक अमित लोहनी, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ शीतल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *