Doon Samacahr…..पहाड़ों में वन्य जीव हमलों को लेकर ” धाद ” का प्रदर्शन |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमलों को लेकर धाद ने घंटाघर स्थित इन्द्रमणि बडोनी की प्रतिमा के समीप प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चार फरवरी को अगस्त्यमुनि में वन्यजीव हमले में एक बच्चे की मौत पर दुःख जताया।

बुधवार को घंटाघर के समीप धाद संस्था के बैनर तले जुटे लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हरेला गांव धाद के नीलेश नेगी ने बताया राज्य गठन के बाद से अब तक लगभग 1100 से अधिक लोग वन्यजीवों के शकार हुए हैं। कहा कि यह सिलसिला आज भी जारी है।
प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी मंच के प्रदीप कुकरेती, दून सिटीजन फोरम के जगमोहन मेहंदीरत्ता, वेस्ट वरियार के नवीन सदाना, शास्त्रीनगर जनकल्याण समिति से कल्पना बहुगुणा, पहाड़ी स्वाभिमान सेना के पंकज उनियाल ने भी अपना पक्ष रखा।
धाद ने तय किया कि ऐसी घटनाओं को लेकर एक नागरिक समूह के रूप में हरबार सरकार को मांगपत्र भेजने के साथ ही सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मौके पर उत्तम सिंह रावत, गणेश उनियाल, मुकेश नारायण उनियाल, विकास खन्ना, शुभम शर्मा, सुरेश कुकरेती, जीएस रावत, कुलदीप रावत, नीना रावत, पीके डिमरी, आशा डोभाल, हिमांशु आहूजा, हर्षमणि व्यास, तन्मय ममगाईं, उमेश्वर रावत आदि मौजूद रहे।
