Doon News….क्षतिग्रस्त शिमला बाईपास पर रेस्टोरेशन कार्य शुरू|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। शिमला बाईपास रोड पर सड़क खुदाई के कारण आमजन को हो रही असुविधा और यातायात बाधित होने की शिकायतों का डीएम सविन बंसल ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल कुमार ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा की गई खुदाई से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौके पर स्थानीय नागरिकों ने धूल, गड्ढों और जाम की शिकायत भी की।

डीएम ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। उनके आदेशों के अनुपालन में लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड द्वारा रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

डीएम ने संबंधित विभागों को चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी सड़क खुदाई के बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से रेस्टोरेशन कार्य पूरा किया जाए। लापरवाही पर संबंधित संस्था के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ad12

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में सड़क खुदाई से जुड़े सभी निर्माण कार्यों की अनुमतियां निरस्त की जा चुकी हैं। बिना अनुमति खुदाई करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक मार्गों की स्थिति पर प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *