Uttarakhand News…जिलों में ABDM का मॉडल अस्पताल करें विकसित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की स्टेट मिशन निदेशक रीना जोशी ने प्रदेश में एबीडीएम के गवर्नमेंट हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एचआईएमएस) को मिशन मोड में लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक जनपद में एबीडीएम का एक मॉडल अस्पताल विकसित करने के भी निर्देश दिए।


मिशन निदेशक जोशी ने जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों और एबीडीएम से जुड़े अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली। कहा कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में एचआईएमएस को प्रभावी रूप से लागू किया जाना आवश्यक है। इसके तहत अस्पतालों में आने वाले सभी मरीजों का पंजीकरण क्यूआर कोड के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से लिंक किया जाए।

उन्होंने प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) को आयुष्मान भारत योजना में प्राथमिकता के आधार पर इंपैनल करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा जनपदों में एबीडीएम के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने और आम जनता को स्कैन एंड शेयर और स्कैन एंड पे जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी देने पर जोर दिया।

ad12

मिशन निदेशक ने एबीडीएम सिस्टम के व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से आम नागरिकों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी। बैठक के दौरान एबीडीएम की प्रबंधक प्रज्ञा पालीवाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से एचआईएमएस के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *