चंद्रभागा क्षेत्र में चला अतिक्रमण डंडा, झोपड़ियां ध्वस्त|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। चंद्रभागा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान गंगा किनारे बने 20 से अधिक झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया।

शनिवार को एसडीएम योगेश कुमार और नगर आयुक्त गोपालराम बिनवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग व नगर निगम की टीम मयफोर्स के मौके पर पहुंची। निरीक्षण के बाद टीम ने एक छोर से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। टीम को मौके पर देखकर यहां रह रहे लोगों खुद ही अपना सामान समेटते नजर आए।

इस दौरान टीम ने अतिक्रमण कर बनाई गई झोपड़ियों से निकलने वाला सीवर सीधे गंगा नदी में प्रवाहित दिखा। बताया गया कि जिलाधिकारी को इस बारे पूर्व से ही शिकायतें मिली रही थीं। जिसके चलते डीएम ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

मामले में डीएम सविन बंसल का कहना है कि गंगा नदी की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कहा कि अतिक्रमण, अवैध निर्माण या सीवर व कचरा निस्तारण से संबंधित अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने विभागों को लगातार निगरानी और रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

ad12

नगर आयुक्त बिनवाल ने बताया कि इस क्षेत्र की नियमित सफाई कराई जा रही है। आगे अतिक्रमण रोकने के लिए चिन्हांकन कर निगरानी बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *