उत्तराखंडसंपादकीय

Garhwal News.. मासूम पर गुलदार का हमला| पौड़ी के इस क्षेत्र में हुयी घटना| अभिषेक नेगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी इन दिनों वन्यजीव सक्रिय नजर आ रहे हैं गुलदार की धमक इतनी बढ़ चुकी है कि हादसों में कमी नहीं दिखाई दे रही है, कभी जंगल में हादसे तो, कभी मासूमियत पर झपटा, आखिर मनुष्य कैसे अपनी आत्मरक्षा करें, इसके लिए सरकार की नीति पटरी पर दिखाई दे रही है। जिले के कोट ब्लाक के देवार गांव में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले 4 वर्षीय अनमोल पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया, बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का खौफ नजर आ रहा है,

ad12

घायल मासूम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, ग्राम प्रधान गौरव ने बताया कि सुबह 4 वर्षीय अनमोल आंगनबाड़ी केंद्र में था गुलदार द्वारा अचानक हमला करने से बालक घायल हो गया,आंगनबाड़ी अध्यापिका ने बड़ी मशक्कत से मासूम की जान बचाई है, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने उपवन संरक्षक को ज्ञापन सौंपकर आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग की है, क्षेत्र के गौरव रावत ने बताया कि उपवन संरक्षक को एक शिष्टमंडल द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित कर ज्ञापन सौंपा गया है और गुलदार को मारने के आदेश जारी करने की मांग की यदि समय रहते वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं नहीं की जाती है और मूकदर्शक बने रहते हैं तो ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द वन विभाग का घेराव कर जनांदोलन किया जाएगा, जिसके लिए वन विभाग जिम्मेदार होगा। गौरव रावत ने बताया है कि लगातार बढ़ती घटनाओं से लोग भयभीत हो रहे हैं यहां तक की दहशत से किसी व्यक्ति का जानमाल का नुकसान होगा तो कौन जिम्मेदार रहेगा, प्रशासन को आदमखोर गुलदार को मार देना चाहिए, जिससे क्षेत्र में अप्रत्याशित घटनाएं घटित ना हो। उपवन संरक्षक आइशा बिष्ट ने बताया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है, विभाग द्वारा इस घटनाक्रम को संज्ञान में लिया गया है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान गौरव, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवार प्रेम सिंह, जिला पंचायत सदस्य आराधना देवी,गौरव रावत अध्यक्ष कोआपरेटिव समिति वजली, विवेक रावत, गौरव सागर, नितिन रावत सहित अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *