Uttarakhand …..बैंकिंग सेक्टर में करियर संभावनाओं पर विचार गोष्ठी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

जोशीमठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बैंकिंग क्षेत्र में करियर निर्माण और रोजगार की संभावनाओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कॉलेज के कैरियर काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट सेल और आंतरिक गुणवत्ता सुनिश्चितकरण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोष्ठी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (लाइफ) की डिविजनल मैनेजर शकुन्तला भंडारी और बिजनेस मैनेजर राहुल जायसवाल ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभाग किया।

प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उदारीकरण और सूचना क्रांति के दौर में करियर के असीम अवसर खुल रहे हैं। डिविजनल मैनेजर भंडारी ने छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों को एसबीआई लाइफ की प्रमुख निवेश योजनाओं की जानकारी दी।

वहीं राहुल जायसवाल ने बैंकिंग क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को भविष्य निर्माण योजनाओं को समझने की आवश्यकता बताई।

ad12

कार्यक्रम में सीनियर इंश्योरेंस एडवाइजर यशवीर सिंह, प्रो. सत्यनारायण राव, डॉ. जी.के. सेमवाल सहित सभी प्राध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *