Uttarakhand News…पैतृक गांव पहुंचे सीएम धामी, बचपन की यादें हुई ताजा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी माताजी के साथ सोमवार को जनपद पिथौरागढ़ स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मां के साथ पैतृक गांव पहुंचना उनके लिए अत्यंत भावुक पल रहा। यही वह गांव है जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां की संस्कृति, परम्पराओं व स्नेह ने उन्हें जीवन मूल्य सिखाए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव पहुंचते ही बुजुर्गों का स्नेहिल आशीर्वाद और मातृशक्ति का प्रेम मन को भावनाओं से भर गया। कई बुजुर्गों ने उन्हें बचपन के नाम से पुकारा, जो उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण था। नौनिहालों और युवाओं की मुस्कुराहटों ने बचपन की यादों को फिर ताजा कर दिया।

धामी ने कहा कि टुंडी-बारमौं उनके लिए केवल एक गांव नहीं, बल्कि उनकी जड़, संस्कार और पहचान है। हर आंगन उन्हें स्मृतियों से भरा हुआ महसूस हुआ और हर कदम बचपन की गलियों से होकर गुजरता प्रतीत हुआ।

ad12

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक उत्तराखंडवासी को अपने पैतृक घरों को पुनः संवारना चाहिए। गांव से बाहर रहने वाले लोगों को अपने गांव के विकास में योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडवासी गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *