Uttarakhand News….सीएम ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन शिकायतें|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और नियमित फीडबैक लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम को प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने का माध्यम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन समस्याओं का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण करना है। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप सक्रिय व संवेदनशील व्यवहार अपनाना होगा।

धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायत निवारण की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीकी माध्यमों से सुलभ बनाया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके। कहा कि राज्य की रजत जयंती वर्ष जनभागीदारी और संवाद का महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान जनता से प्राप्त सुझावों और मांगों को नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।

ad12

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के हर नागरिक को विकास योजनाओं का सीधा लाभ शीघ्र और प्रभावी ढंग से मिले। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे राज्यहित में रचनात्मक सुझाव दें और जनसेवा के प्रयासों में सहभागी बनें। कहा कि सरकार की प्रत्येक नीति और निर्णय का मूल उद्देश्य जनता का हित और प्रदेश का समग्र विकास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *