Doon News….एयरलिफ्ट कर भेजी जा रही आपदाग्रस्त गांवों में मदद|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। दूनघाटी में जलप्रलय के बाद प्रशासन राहत कार्यों को लेकर तेजी से जुटा है। कई गांवों में सड़क और रास्ते बाधित होने पर एयरलिफ्ट से मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला प्रशासन ने जनपद के आपदा प्रभावित गांवों में राशन एयरलिफ्ट किया।  

जिला प्रशासन देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार रेस्क्यू दलों ने बुधवार को जनपद के आपदा प्रभावित गांवों फुलेत, सरखेत छमरौली, सिल्ला, क्यारा और अन्य गांवों में रास्ते बाधित होने पर तथा रोजमर्रा की जरूरत के लिए राशन एयरलिफ्ट किया गया।

ad12

एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि जिला प्रशासन ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में लगभग 60 परिवार प्रभावित हैं। बताया कि उनके लिए राशन की 150 किट भेजी गई हैं। जिनमें दाल, चावल, आटा, नमक, चीनी आदि सामग्री शामिल है। एक किट का वजन 15 से  20 किलो है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *