Laldhang News….यहां खेल मैदानों का निर्माण कार्य शुरू| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठी बेरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगोलपुरा में खेल मैदान का कार्य विधिवत शुरू हो गया है। विद्यालय परिवारों की ओर से ग्राम प्रधान का आभार जताया गया है।


उक्त दोनों विद्यालयों में लंबे समय से खेल मैदान बनाने की मांग होती आ रही थी। आखिरकार यह मांग भी पूरी होने जा रही है। दोनों विद्यालयों में खेल मैदान निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इससे छात्रों में खासा उत्साह बना हुआ है।

विद्यालयों के शिक्षकों का कहना है कि खेल में रूचि रखने वाले छात्रों की प्रतिभा को तलाशने व तराशने का अवसर मिलेगा। इसके लिये ग्राम प्रधान बधाई के पात्र हैं।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *