शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर होगी भर्ती|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अपने उत्तराखंड में शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होने की उम्मीद जगी है। मीडिया रिपोर्ट को आधार मान लिया जाये तो समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जाएगी।

शिक्षा विभाग में आउटसोर्स से 1556 पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को एक महीने के भीतर भर्ती के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने अपने शासकीय आवास पर विभाग की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए समग्र शिक्षा के तहत खाली पदों को शीघ्र भरा जाएगा, इसके लिए प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है।

ad12

राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के तहत प्रदेश में केंद्र सरकार की ओर से वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार व सहायक कर्मचारी, 95 कॅरिअर काउंसलर एवं विद्या समीक्षा केंद्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *