इस टोल प्लाजा पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल| Click कर जानिये वजह

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Doiwala News : डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने धरना दिया। उन्होंने टोल प्लाजा पर दुर्घटनाओ के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि मानकों की अनदेखी कर बनाए गए टोल प्लाजा से होकर यात्रा सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चेताया कि यहां से टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। 0

रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे देहरादून, डोईवाला, ऋषिकेश और हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांग्रेसी टोल प्लाजा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डोईवाला एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय परिवहन मंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा। धरने पर बैठै पूवे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीते सोमवार टोल प्लाजा पर डंपर की चपेट में आने से कार सवार दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना की वजह टोल प्लाजा पर मानकों का उल्लंघन है। सरकार और प्रशासन इन हादसों की जिम्मेदारी लेते हुए पीड़ित परिवारों से माफी मांगे और मृतकों के परिजनों को समुचित मुआवजा प्रदान करे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि देहरादून की ओर से तेज ढलान पर बने टोल प्लाजा पर लोडेड भारी वाहनों की गति अनियंत्रित हो जाती है। तेज रफ्तार वाहन यहां भीषण दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते सोमवार की दुर्घटना से पहले भी यहां इसी तरह के हादसे हुए हैं, पर सरकार, नेशनल हाईवे और जिला प्रशासन के अफसर अंजान बने हैं, क्योंकि जनता का आर्थिक शोषण करते हुए टैक्स जो वसूला जा रहा है। 24 मार्च को टोल हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके परिवार को 50 लाख मुआवजा दिया जाए।

प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा कि वैसे तो देश में वन विभाग के तमाम मानक हैं, जो जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में बाधा बनते हैं, पर लच्छीवाला वन क्षेत्र में आने वाले इस एलीफेंट कॉरिडोर में टोल टैक्स वसूली के लिए सभी नियम ध्वस्त कर दिए गए। यहां से हाथियों की आवाजाही रहती है, पर वन्य जीवों और पर्यावरण को लेकर बड़ी बड़ी बातें करने वाली सरकार ने टोल प्लाजा के मामले में अनदेखी कर दी।

पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी गई। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर आर्थिक लूट का एक और भार डाला जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आए दिन वाहन स्वामियों से अभद्रता और मारपीट की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन मौन साधे हैं।

ad12

प्रदर्शन में सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ऋषिकेश कांग्रेस अध्य्क्ष राकेश सिंह, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, राजेश गुरुंग, प्रमोद कपरुवांन, राहुल सैनी, सावन राठौर, प्रकाश नेगी, उमेद बोरा, जितेन्द्र कुमार, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, देवराज सावन, सुशील सैनी, नौशाद अली, प्रवीण सैनी, आरिफ अली, रईस, मोइन खान, भारत भूषण, बलविन्दर सिंह, जीतेन्द्र बर्थवाल, सुधांशु जोशी, अर्जुन रावत, शार्दूल नेगी, भव्य चमोला, यशवंत नेगी, विनोद कोठियाल, ताजेंद्र सिंह ताज, इंदरजीत सिंह, बलबीर सिंह, हरेंद्र बालियान, रोहित पांडे, सुनील थपलियाल, सचिन थापा, रेखा बहुगुणा, ललित मोहन मिश्र, प्रदीप रावत, सुनील बर्मन, अंशुल त्यागी, रेनु चुनारा, अफसाना अंसारी, रश्मि देवराड़ी, विनीत प्रसाद भट्ट, सौरभ ममगाईं, हिमांशु रावत, सिद्धार्थ अग्रवाल, ललित मोहन मिश्र, सरोजनी थपलियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *