Satpuli News..” पुण्य के यज्ञ में कल्याण ” गरीब कन्या का विवाह | ” ठाकुर साहब ” की समिति ने किया यह कार्य| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, सतपुली गढ़वाल satpuli news

satpuli news नयारघाटी में पुण्य की धारा प्रवाहित हो रही है। ऐसा लगता है कि मानों गरीबों के आंखों के आंसु अब थम ही जायेंगें। यहां पुण्य के यज्ञ में कल्याण की आहुतियां दी जा रही हैं। इस कार्य को कर रहे हैं अपने ठाकुर साहब यानि उनकी टीम व उनकी समिति ने। यह समिति लगातार गरीब कन्याओं का विवाह निशुल्क करवा रही है। एक बार पिफर ऐसा ही किया गया जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। हमारे संवाददाता जगमोहन डांगी ने यह खास रिपोर्ट भेजी है। satpuli news


satpuli news नयाघाटी यानि सतपुली की धरा यह पुण्य का कार्य एक बार फिर हुआ है। दरअसल, सतपुली, ठाकुर सुंदर सिंह चैहान वृद्ध आश्रम में बंधुवर सेवा समिति एवं ठाकुर सुंदर सिंह चैहान वृद्ध आश्रम सहयोग से निर्धन कन्या आयशा पुत्री स्वर्गीय कमल ग्राम विंजोली निवासी की शादी महिपाल सिंह के साथ आज बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। इस दो दिवसीय शादी आयोजित समारोह में सभी ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की बंधूवर सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया देवी ने बताया की उनके पास दो माह पूर्व आयशा की माता श्रीमती संजू देवी ने अपनी पुत्री की शादी वृद्ध आश्रम में करवाने की इच्छा जताई थी। उन्होंने उनका आवेदन बंधुवर सेवा समिति के समक्ष रखा और उनकी आर्थिक स्थिति से भी समिति को अगवत करवाया समित ने सहजता से उनका आवेदन satpuli news

स्वीकार कर लिया अध्यक्ष माया देवी ने बताया की श्रीमती संजू देवी ने उन्हें बताया की उनकी पुत्री की शादी 6- 7 अक्तूबर को निश्चित हो रखी है। और उनका पति का बहुत पहले स्वर्गवास हो है। यैसे में उनके सामने उनके सामने बेटी की शादी करवाने बड़ी चिंता सता रही थी उन्होंने बताया कि किसी ने उन्हें सलाह दी वह अपनी पुत्री की शादी वृद्ध आश्रम में करा सकती है। क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है। उनके चार बच्चे है। तीन बेटियां और एक बेटा सभी अभी छोटे है।

और अभी स्कूल पढ़ते हैं। बंधूवर सेवा समिति व ठाकुर सुंदर सिंह चैहान वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चैहान के सहयोग से आज आएशा की शादी महिपाल सिंह के साथ बड़े ही धूमधाम से संपन्न हो गई जिसमें कोटद्वार से क्षत्रिय उत्थान समिति संगठन के पदाधिकारी भी सहयोग देने पहुंचे इस दो दिवसीय शादी समारोह भव्य आयोजन में बंधुवर सेवा समिति एवं ठाकुर सुंदर सिंह चैहान वृद्ध आश्रम में कार्यरत कर्मियो ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया कन्या की माता को

satpuli news

एहसास नहीं होने दिया की वह गरीब महिला और उसका कोई नही है। सारी व्यवस्था को देखकर दुल्हन की मां श्रीमती संजू देवी और परिजन भी गदगद हो गई उन्होंने वंधुवर सेवा समिति एवं ठाकुर सुंदर सिंह चैहान का विशेष आभार व्यक्त किया इस अवसर पर बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया देवी, मंगल सिंह नेगी,विक्रम सिंह रावत,रणवीर सिंह रावत, आर पी

ad12

नैथानी,गंगा सिंह बिष्ट, राजकमल सिंह,नीलम चैहान,जगमोहन डांगी, पुष्पेंद्र राणा,आश्रम प्रबंधन पुनीत रावत,पुरोहित विकास पोखरियाल के अलावा कोटद्वार से आए क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत के साथ धीरेंद्र सिंह नेगी,भारत सिंह नेगी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,भारत सिंह भंडारी आदि इस पुनीत कार्य के भागी बने। satpuli news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *