Weather News Uttarakhand..आने ही वाली है बारिश|मिलने वाली है राहत|Click कर जानिये हाल-ए-मौसम

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तराखंड
उफ, ये गर्मी तो मार ही डालेगी। रात में चैन नहीं और दिन में हाल-बेहाल है। लेकिन राहत वाली खबर यह है कि अब बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है। 19 जून को बारिश होने का पूर्वानुमान है। इससे राहत मिलने के साथ ही तापमान में भी कमी आयेगी।

अब खबर को ध्यान से पढ़ियेगा। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड के अनुसार, राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
