हरियाली की खातिर आगे आयी ” नारी शक्ति ” | 111 पौधे लगाये| लक्ष्मण सिंह नेगी की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, लक्ष्मण सिंह नेगी, चमोली गढ़वाल


आजादी का अमृत महोत्सव द्वार खड़ा है। आन-बान-शान ने तिरंगा फहराया जायेगा। उत्तराखंड में भी इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। खास बात यह है कि नारी शक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले में भी नारियों का उत्साह काबिले तारीफ है। यहां नारियों ने हरियाली की खातिर वृक्षारोपण किया।


आजादी के अमृत उत्सव के अवसर पर भरकी महिला मंगल द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में 111 पौधों का रोपण किया गया। वन पंचायत सरपंच सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हमारा उद्देश्य गांव में हरियाली लाना है। इस कार्यक्रम को अलकनंदा भूमि संरक्षण जोशीमठ के रेंज अधिकारी पी एस बुटोला ने लोगों से आह्वान किया कि जनता के सहयोग से ही पौधों का संरक्षण हो सकता है।

ad12

अलकनंदा भूमि संरक्षण द्वारा पौधों का सहयोग किया गया। भूमि संरक्षण के गोपाल सिंह नेगी महिला मंगल दलों के सदस्य भुनेश्वरी देवी प्रियंका देवी रामेश्वरी अध्यक्ष केदारी देवी,रजनी देवी, सुरेंद्र सिंह हर्षवर्धन सिंह आदि लोग इस वृक्षारोपण रोपण कार्यक्रम में उपस्थित थे। महिला मंगल भरकी जल उगाओ अभियान से पहले जुड़े हुए हैं और लगातार वृक्षारोपण एवं जल तलैया निर्माण के कार्यों में प्रयासरत हैं इसी कार्यक्रम का एक हिस्सा सघन वृक्षारोपण रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *